Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़सहारनपुरFourth Dengue Case Confirmed in District Health Department Takes Action

डेंगू की चपेट में बच्चा, जिले में चौथा केस मिला

जिले में डेंगू का चौथा केस सामने आया है। 13 वर्षीय बच्चे को डेंगू पॉजिटिव पाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चे का इलाज शुरू किया है और उसके निवास स्थान के आसपास लार्वा का छिड़काव किया गया है। जिले...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरTue, 17 Sep 2024 06:18 PM
share Share

जिले में डेंगू का चौथा केस सामने आया है। शहर की नई बस्ती कॉलोनी में 13 वर्षीय बच्चा डेंगू पॉजिटिव मिला है। बच्चे को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कवर कर लिया गया है। साथ ही निवास स्थान के आसपास स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लार्वा का छिड़काव कराया गया। टीम द्वारा आसपास के बुखार पीड़ित मरीजों की जांच भी की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में अब तक 1100 से अधिक मरीजों की डेंगू की जांच करायी जा चुकी है। दो सप्ताह पहले जिले में डेंगू के मरीज की पहली पुष्टि हुई थी। जिसके बाद मरीजों को ईलाज के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कवर कर ईलाज दिया गया था। 31 अगस्त दो डेंगू के मरीजों की पुष्टि हुई थी। 11 सितंबर को जिले में डेंगू का तीसरा मरीज मिला था। इसके बाद मंगलवार को फिर से डेंगू का एक नया केस सामने आया है।

0-वर्जन

जिले में डेंगू के चौथे मरीज की पुष्टि हुई है। मरीज को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कवर किया गया है। साथ मरीज के घर और कॉलोनी में डेंगू के खात्मे को लार्वा का छिड़काव करा दिया गया है। आसपास क्षेत्र में बुखार पीड़ितों की जांच करायी जाएगी।

-शिवांका गौड़, जिला मलेरिया अधिकारी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें