BJP Celebrates Maharishi Kashyap Jayanti Demands Public Holiday and Political Representation राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएं : नरेंद्र कश्यप, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsBJP Celebrates Maharishi Kashyap Jayanti Demands Public Holiday and Political Representation

राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएं : नरेंद्र कश्यप

Saharanpur News - सहारनपुर में भाजपा ने महर्षि कश्यप जयंती समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में पांच अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश की मांग की गई। राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कश्यप समाज के योगदान की सराहना की और सरकार तक...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरMon, 14 April 2025 12:24 AM
share Share
Follow Us on
राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएं : नरेंद्र कश्यप

सहारनपुर महाराज सिंह खेल मैदान में भाजपा द्वारा महर्षि कश्यप जयंती समारोह का आयोजन किया। जिसमें राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग के साथ महर्षि कश्यप जयंती पर पांच अप्रैल पर सार्वजनिक अवकाश की मांग की गई।

रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और महर्षि कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने कश्यप समाज के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि कश्यप समाज की मुख्य मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। कहा समाज शिक्षा, सेवा और संगठन के माध्यम से आगे आएं और राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएं। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक बिजेन्द्र कश्यप ने राजनीतिक हिस्सेदारी, महर्षि सहारनपुर चौक बनाए जाने और महर्षि कश्यप जयंती पांच अप्रैल पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की। इस अवसर महापौर डॉ अजय सिंह, भाजपा विधायक राजीव गुंबर, देवेंद्र निम, मुकेश चौधरी, किरत सिंह के साथ अखिल भारतीय कश्यप महासंघ जिलाध्यक्ष धनप्रकाश, मुकेश कश्यप, नीरज कश्यप, विश्वास, शुभम, हिमांशु, राहुल और मदनपाल आदि रहे।

---

जयंती पर की अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग

कश्यप निषाद संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप ने कश्यप, निषाद, मल्लाह, केवट, बिंद, कहार और गोंड आदि को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।