अग्निशमन विभाग ने औद्योगिक क्षेत्र में चलाया जागरूकता अभियान
सितारगंज में अग्निशमन विभाग ने औद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों के अधिकारियों और कर्मचारियों को आग से बचाव और उपकरणों के संचालन की जानकारी दी। अग्निशमन अधिकारी दुर्गा सिंह भण्डारी ने उपकरणों के रख-रखाव और...
Newswrap हिन्दुस्तान, रुद्रपुरTue, 15 April 2025 01:55 PM

सितारगंज। अग्निशमन विभाग ने मंगलवार को आद्योगिक क्षेत्र की कंपनियों में आग से बचाव व उपकरण चलाने की जानकारी दी। अग्निशमन अधिकारी दुर्गा सिंह भण्डारी के नेतृत्व में अग्निशमन एवं आपात सेवा केन्द्र बैलमार्क प्रा.लि. व इंडियन टोनर्स एण्ड़ डेवलपर्स लिमिटेड सिडकुल के अधिकारियों व कर्मचारियों को अग्निशमन के उपकरणों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। अग्निशमन उपकरणों को चलाने तथा उपकरणों का रख-रखाव इत्यादि के बारे में विस्तारपूर्वक सभी को बताया गया। अग्निशमन का डेमो भी दिया गया। पुलिस विभाग के 112 नम्बर के बारे में जानकारी भी प्रदान की गयी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।