बाराकोट ब्लॉक के अध्यक्ष बने सतीश
बाराकोट में राजकीय शिक्षक संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ, जिसमें सतीश गहतोड़ी को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। मुख्य अतिथि विनीता फत्र्याल ने अधिवेशन का शुभारंभ किया। शिक्षकों ने छात्र संख्या...

बाराकोट में राजकीय शिक्षक संघ का ब्लॉक स्तरीय द्विवार्षिक अधिवेशन हुआ। सर्वसम्मति से सतीश गहतोड़ी को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथ ब्लॉक प्रमुख प्रशासक विनीता फत्र्याल ने अधिवेशन का शुभारंभ किया। बाराकोट ब्लॉक सभागार में राशिसं का ब्लॉक स्तरीय द्विवार्षिक अधिवेशन और शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी हुई। ब्लॉक अध्यक्ष नवीन सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुए अधिवेशन के पहले सत्र में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी हुई। शिक्षकों ने विद्यालयों में घटती छात्र संख्या पर चिंता जताई। स्कूल में बच्चों की संख्या बढ़ाने के उपायों पर विचार विमर्श किया। क्लस्टर विद्यालय योजना पर शिक्षकों और अतिथियों ने विचार रखे। दूसरे सत्र में ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें सतीश गहतोड़ी को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया। पारस जुकरिया उपाध्यक्ष, चन्द्रा अधिकारी महिला उपाध्यक्ष, मंत्री नवीन बिष्ट, संयुक्त मंत्री खिलानंद, महिला संयुक्त मंत्री दीपा पांडेय, आय-व्यय निरीक्षक पंचदेव पांडेय को चुना गया। ब्लॉक मंत्री ऋतेश कुमार वर्मा और दुर्गेश जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि निवर्तमान जेष्ठ उप प्रमुख नन्दा बल्लभ बगौली, बीडीओ मोनिका पाल, बीईओ कमल भट्ट, राशिसं के जिलाध्यक्ष जगदीश अधिकारी, अनिल कुमार, इंदुवर जोशी, बबीता सिंह, ज्योति बोहरा, सुरेश प्रसाद, सुनील पांडेय, नरेंद्र नाथ गोस्वामी, विनोद गहतोड़ी, भूपेश जोशी, रज्जन कफल्टिया मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।