Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPrayag Mahotsav 2023 Himesh Reshammiya and Kumar Vishwas to Perform
प्रयाग महोत्सव में शामिल होंगे सितारे
Prayagraj News - प्रयागराज में ठाकुर हर नारायण सिंह ग्रुप द्वारा 20 और 21 मार्च को प्रयाग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में बॉलीवुड गायक हिमेश रेशमिया और कवि डॉ. कुमार विश्वास शामिल होंगे। पहले दिन डॉ. कुमार...
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराजTue, 11 March 2025 12:17 PM

प्रयागराज। ठाकुर हर नारायण सिंह ग्रुप की ओर से प्रयाग महोत्सव का आयोजन 20 व 21 मार्च को आयोजित किया जाएगा। होली के अवसर पर होने वाले इस आयोजन में बॉलीवुड के मशहूर पार्श्व गायक हिमेश रेशमिया और अपने-अपने राम से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले डॉ. कुमार विश्वास शामिल होंगे। आयोजन केपी इंटर कॉलेज परिसर में होगा, जिसमें पहले दिन डॉ. कुमार विश्वास का कार्यक्रम होना है तो दूसरे दिन हिमेश अपने सुरों का जलवा बिखेरने के लिए रहेंगे। इसके अलावा महोत्सव में स्थानीय कलाकारों को भी रंगारंग प्रस्तुति देने के लिए बुलाया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।