वक्फ भारत का सबसे बड़ा घोटाला: अनामिका चौधरी
Prayagraj News - प्रयागराज में भाजपा की प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने कहा कि वक्फ भूमि पर मॉल और होटल बन रहे हैं, जबकि गरीब मुसलमानों को कुछ नहीं मिल रहा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कानून में संशोधन नहीं हुआ तो शोषण...

प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। भाजपा के सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यशाला एवं पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। भाजपा की प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने कहा कि जनकल्याण के लिए बना वक्फ भारत का सबसे बड़ा घोटाला बन चुका है। मॉल, होटल और व्यावसायिक इमारतें वक्फ जमीन पर फल फूल रही हैं लेकिन गरीब मुसलमानों को कुछ नहीं मिल रहा है। यदि कानून में संशोधन नहीं होता तो गरीब मुसलमानों का शोषण जारी रहता। अब उन्हें उनका हक मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा अधिनियम के बारे में गुमराह कर रही है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इसके पूर्व जिला कार्यालय पर वक्फ जनजागरण अभियान जिला कार्यशाला जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल की अध्यक्षता में हुई। विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद ने प्रयागराज में 2200 से अधिक वक्फ की अवैध जमीन की जानकारी दी। इस मौके पर विधायक राजमणि पासवान, आरके शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष कुशल जैन, जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल, आईटी प्रमुख सतीश विश्वकर्मा, आनन्द तिवारी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।