सुमन आगाज फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोनीत
Prayagraj News - आगाज फाउंडेशन की वार्षिक बैठक रविवार को सिविल लाइंस में हुई। पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा दिया गया और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सुमन गुहा ठाकुरता अध्यक्ष बनीं, जबकि अन्य पदों पर डॉ. रमा...

आगाज फाउंडेशन की वार्षिक बैठक रविवार को सिविल लाइंस स्थित संस्था के कैंप कार्यालय में हुई। गत वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा दिया गया। उपाध्यक्ष शुक्ला मित्रा की अध्यक्षता में चुनाव हुआ। नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सचिव सुदीपा मित्रा ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। गत वर्षों के सामाजिक सांस्कृतिक कार्यों की जानकारी दी। चुनाव में सुमन गुहा ठाकुरता को अध्यक्ष चुना गया। डॉ. रमा मॉन्ट्रोज, शुक्ला मित्रा उपाध्यक्ष, महासचिव सुदीपा मित्रा, कोषाध्यक्ष उत्तम कुमार बनर्जी, उपसचिव रंजन देव बनाए गए। इसके साथ सब कमेटियों का गठन हुआ। जिसमें नूपुर दास, डोलोन चक्रवर्ती, सुचित्रा राहा, अर्चना चौधरी, मनीष शर्मा, अमृता प्रकाश, पवन शंकर, डॉ. शिवानी मिश्रा, मुस्कान वाधवानी, शर्मिला श्रीवास्तव, मोना सेन वाधवानी, आनंदिता चटर्जी, शुभोजीत बोस, मिलिशा बैनर्जी, मॉलो मित्रा, सोमा भौमिक को विभिन्न पदों पर चुना गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।