बदले परिवेश में भाजपा ने सबका सम्मान सुनिश्चित किया
Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में भाजपा के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा ने अनुसूचित जाति का हमेशा धोखा दिया है। भाजपा सरकार ने सबका सम्मान...
प्रतापगढ़, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सोमवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर आयोजित अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह पटेल एवं जिला अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस, सपा ने हमेशा अनुसूचित जाति को छलने का काम किया। आज बदले हुए परिवेश में भाजपा सरकार ने सबका सम्मान सुनिश्चित किया है। विपक्ष के पास कोई एजेंडा नही है, विकास का विजन नहीं है। इसलिए वह झूठ के एजेंडे पर बढ़ते हुए सिर्फ अफवाहों और झूठ को फैलाने का काम कर रहे है। लेकिन भाजपा के कार्यकर्ता विपक्ष के हर षड़यंत्र को विफल करते हुए 2027 में प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनायेंगे।इसके बाद मंडल अध्यक्षों, निवर्तमान मंडल अध्यक्षों तथा पूर्व मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा की। साथ ही उन विधानसभाओं के मंडल अध्यक्षों और प्रभारियों की बैठक भी ली जहां पिछले चुनाव में भाजपा को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी थी। इस अवसर पर सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य, नगर पालिका अध्यक्षा प्रेमलता सिंह, पूर्व सांसद संगम लाल गुप्ता, पूर्व विधायक धीरज ओझा, पूर्व अध्यक्ष हरिओम मिश्र, जिला महामंत्री राजेश सिंह, पवन गौतम, जिला उपाध्यक्ष अशोक सरोज, अशोक श्रीवास्तव, भूपेश त्रिपाठी,जिला मंत्री अनुराग मिश्र, राम आसरे पाल, रामजी मिश्र, अजय वर्मा, जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ल, जिला सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।