Bijnor Climber Nirmal Sharma Conquers Vietnam s Highest Peak Mount Fansipan बिजनौर के पर्वतारोही निर्मल अंतरराष्ट्रीय चोटी को किया फतह , Bijnor Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBijnor NewsBijnor Climber Nirmal Sharma Conquers Vietnam s Highest Peak Mount Fansipan

बिजनौर के पर्वतारोही निर्मल अंतरराष्ट्रीय चोटी को किया फतह

Bijnor News - बिजनौर के पर्वतारोही निर्मल शर्मा ने वियतनाम की सबसे ऊंची चोटी माउंट फान्सीपान को 27 अप्रैल 2025 को फतह किया। उन्होंने 21 अप्रैल को भारतीय ध्वज प्राप्त किया और 23 अप्रैल को वियतनाम के लिए रवाना हुए।...

Newswrap हिन्दुस्तान, बिजनौरTue, 29 April 2025 02:54 AM
share Share
Follow Us on
बिजनौर के पर्वतारोही निर्मल अंतरराष्ट्रीय चोटी को किया फतह

बिजनौर के पर्वतारोही निर्मल शर्मा ने वियतनाम की सबसे ऊंची चोटी माउंट फान्सीपान को फतह किया। पर्वतारोही निर्मल शर्मा को 21 अप्रैल 2025 को लखनऊ आवास पर सांसद चंदन चौहान द्वारा भारतीय ध्वज प्रदान किया गया था। पर्वतारोही निर्मल शर्मा ने वियतनाम महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी को फतह कर एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए बिजनौर सहित पूरे प्रदेश और देश का नाम रोशन किया। वियतनाम का सबसे ऊंचा पर्वत फान्सीपान है। इसकी ऊंचाई लगभग 3,147.3 मीटर (10,326 फीट) है। इस अभियान के लिए निर्मल शर्मा 23 अप्रैल 2025 को दिल्ली से वियतनाम के लिए हवाई जहाज से रवाना हुए। 24 अप्रैल को वियतनाम पहुंचने के बाद वह 25 अप्रैल को हनोई शहर पहुँचे फिर हनोई से चलकर 26 अप्रैल को सापा शहर पहुंचे। सापा शहर में एक दिन का प्रशिक्षण लिया।

26 अप्रैल की शाम को वियतनाम की सबसे ऊंची चोटी माउंट फान्सीपान (3143 मीटर) को फतह करने के लिए रवाना हुए। लगातार चढ़ाई करते हुए 27 अप्रैल को सुबह 8:00 बजे नेशनल पार्क पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद अपने कागजी कार्य को पूरा किया। उसके बाद 8:45 बजे आगे की चढ़ाई जारी रखी और दोपहर 12 बजे कैंप 1 पर पहुंचे। थोड़ी देर विश्राम करने के बाद कैंप 2 के लिए रवाना हुए। कठिन चढ़ाई के बाद वह कैंप 2 पर पहुंचे। कुछ देर आराम करने के बाद फिर से कठिन चढ़ाई जारी रखते हुए 3:55 बजे वियतनाम की सबसे ऊंची चोटी माउंट फान्सीपान (3143 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।