एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत संवाद
दरभंगा सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने नागपुर में प्रवासी बिहारियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि भाजपा का 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' अभियान बिहार के विकास को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत प्लेटफॉर्म है। इसके...

दरभंगा। बिहार की प्राचीन गरिमा व इसके गौरवपूर्ण इतिहास के साथ बिहार में केंद्र और राज्य सरकार के माध्यम से चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकासात्मक कार्यों को बिहार से बाहर रह रहे प्रवासी बिहारियों के बीच मजबूती से रखने का मजबूत प्लेटफॉर्म है भाजपा का एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान। ये बातें दरभंगा सांसद सह इस अभियान के महाराष्ट्र प्रभारी डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने नागपुर जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवासी बिहारियों से संवाद के दौरान कही। उन्होंने नागपुर जिले के कमलेश्वर नगर परिषद अतिथि गृह में वहां के पूर्वांचलवासियों से संवाद किया। मंदिर बनाने की स्वीकृति ऐतिहासिक : सांसद
दरभंगा। मां जानकी साढ़े आठ करोड़ मिथिलावासियों के लिए सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर हैं। पुनौराधाम में अयोध्या की तरह भव्य और दिव्य जानकी मंदिर बनाने तथा उसमें माता जानकी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए केंद्र और राज्य की एनडीए सरकार संकल्पित है। सांसद तथा लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने सीतामढ़ी के पुनौराधाम में मां जानकी मंदिर के लिए 67 एकड़ जमीन के लिए 120 करोड़ की राशि की बिहार कैबिनेट में मंजूरी दिए जाने पर ये बातें कही। मंदिर बनाने की स्वीकृति दिये जाने को ऐतिहासिक बताया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।