Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़पीलीभीतFlood Affects Villages in Tehsil Area Despite Water Receding

शारदा नदी की बाढ़ ने बिगाड़ दी बाढ़ पीड़ितों के घरों की सूरत

तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों से शारदा नदी का पानी निकल गया है, लेकिन लोगों की समस्याएं अभी खत्म नहीं हुई हैं। घरों में चिकनी मिट्टी का जमाव होने से दैनिक जीवन में परेशानी हो रही है। कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, पीलीभीतTue, 17 Sep 2024 08:03 PM
share Share

तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों से शारदा नदी की बाढ़ का पानी तो निकल गया लेकिन लोगों की दुश्वारियां अभी कम नहीं हुई हैं। घरों के भीतर से लेकर बाहर तक शारदा नदी की बाढ़ से बहकर आया लोप (चिकनी व दलदली मिट्टी) का जमाव है। इससे लोगों को घर में रहने, खाने-पीने आदि के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों बनबसा बैराज से चार लाख से अधिक पानी छोड़े जाने से शारदा नदी में उफान आ गया था। इससे पूरनपुर के गांव राहुलनगर मजदूर बस्ती, खिरकिया बरगदिया, कालोनी नंबर छह, चंदिया हजारा, बमनपुर भगीरथ व वैल्हा और कलीनगर तहसील क्षेत्र के छह गांव में बाढ़ आ गई थी। दो दिन तक आबादी में कई फिट तक बाढ़ का पानी भरा रहा। तीसरे दिन रविवार से पानी उतरने का सिलसिला शुरू हुआ। सोमवार तक ऊंचे स्थानों से जलभराव दूर हो गया लेकिन निचले हिस्से में पानी भरा रहा। बाढ़ से कई परिवारों का छप्परपोश आशियाना गिर गया तो कई परिवारों का घरेलू सामान भीगकर खराब हो गया। मंगलवार को पूरनपुर क्षेत्र के सभी बाढ़ प्रभावित गांव से बाढ़ का पानी निकल गया। ग्रामीणों के मुताबिक शारदा नदी द्वारा आई बाढ़ में बहकर आया लोप आबादी में चढ़ गया है। घरों के भीतर से लेकर बाहर तक लोप भरा है। इससे लोगों को अपनी दिनचर्या में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद भी बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां अभी कम नहीं हुई हैं। बाढ़ और लोप के कारण बाढ़ पीड़ितों के घरों की सूरत बिगड़ गई है। प्रधान वासुदेव कुंडू व प्रवीर सरकार ने बताया कि आबादी से बाढ़ का पानी निकल गया है। लोग अपने-अपने घरों को ठीक कर रहे हैं। लोप से घरों की सूरत बिगड़ने के साथ फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें