Notification Icon

सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

भोजपुर क्षेत्र में एक मजदूर अकीन शाह (55) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। 3 सितंबर को बाइक से घर लौटते समय हादसा हुआ। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन मंगलवार...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादTue, 10 Sep 2024 01:02 PM
share Share

बीते दिनों भोजपुर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए भगतपुर थाना क्षेत्र निवासी मजदूर की मंगलवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। उसे सिविल लाइंस के कांठ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया। मौत से परिवार में कोहराम मचा है। भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव दौलपुरी निवासी अकीन शाह(55) गांव में रहकर खेतीबाड़ी के साथ मजदूरी करते थे। परिवार में पत्नी भूरी, सात बेटी और चार बेटे हैं। बताया कि बीते 3 सितंबर को रात करीब 9 बजे अकीन शाह संभल से बाइक पर घर लौट रहे थे। रास्ते में भोजपुर थाना क्षेत्र के राणा शुगर मिल के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल अकीन शाह को कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां मंगलवार सुबह उपचार के दौरान अकीन शाह ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम कराके शव परिजनों को सौंप दिया। देर शाम गमगीन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें