किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, गया जेल
Moradabad News - डिलारी थाना पुलिस ने दौलतपुर तिगरी निवासी राजीव कुमार को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला ने शिकायत की थी कि उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ आरोपी ने 4 मई को दुष्कर्म किया। पुलिस ने तहरीर के...

डिलारी थाना पुलिस ने दौलतपुर तिगरी निवासी राजीव कुमार को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसके ऊपर पाक्सो एक्ट भी लगाई गई है। एसएचओ डिलारी मनोज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र निवासी महिला ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। जिसमें महिला ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी बीते 4 मई को खेत पर परिजनों को खाना लेकर जा रही थी। आरोप लगाया कि उसी दौरान नदी पुल से थोड़ा आगे बढ़ी तभी आरोपी राजीव कुमार ने उसे पकड़ लिया। आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और भाग गया। बाद में पीड़िता ने परिजनों से आपबीती सुनाई।
एसएचओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी थी। रविवार को एसआई अमरपाल सिंह और घनश्याम गौतम की टीम ने आरोपी राजीव कुमार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।