Rising Cases of Inflammatory Bowel Disease in District Due to Junk Food जंक फूड बच्चों को दे रहा आईबीडी का दर्द, Amroha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsAmroha NewsRising Cases of Inflammatory Bowel Disease in District Due to Junk Food

जंक फूड बच्चों को दे रहा आईबीडी का दर्द

Amroha News - अमरोहा, संवाददाता। जिले में आंतों की सूजन के मरीज तेजी से बढ़ रही हैं। चिकित्सकों के मुताबिक लोग जंक फूड खाकर सूजन आंत्र रोग के शिकार हो रहे हैं। पांच

Newswrap हिन्दुस्तान, अमरोहाMon, 19 May 2025 04:00 AM
share Share
Follow Us on
  जंक फूड बच्चों को दे रहा आईबीडी का दर्द

जिले में आंतों की सूजन के मरीज तेजी से बढ़ रही हैं। चिकित्सकों के मुताबिक लोग जंक फूड खाकर सूजन आंत्र रोग के शिकार हो रहे हैं। पांच साल के बच्चे भी बुजुर्गों को होने वाली बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल और शहर सीएचसी में पेट को छूते ही दर्द होना, पेट फूलना और लगातार दस्त की समस्या के रोजाना 50 से 60 मरीज इलाज कराने आ रहे हैं। चिकित्सक बीमारी को समय से पहचानकर खानपान संबंधी आदतों में सुधार लाने, तनाव से बचने और धूम्रपान न करने की सलाह दे रहे हैं। आज विश्व सूजन आंत्र रोग दिवस है।

इस बार दिवस वर्जनाओं को तोड़ें, बात करें थीम पर मनाया जा रहा है। थीम का उद्देश्य इन्फ्लामेटरी बाउल डिजीज यानी आईबीडी के बारे में खुलकर बातचीत कर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करना और पीड़ित मरीजों को बेहतर देखभाल और इलाज के लिए प्रोत्साहित करना है। शहर सीएचसी पर तैनात डा़ मोहम्मद इदरीस ने बताया कि आईबीडी ऑटोइम्यून डिसऑर्डर है। इसमें शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली अपने ही स्वस्थ ऊतकों पर हमला कर देती है। इसमें बड़ी आंत और मलाशय की पर्त में सूजन और अल्सर हो जाता है। क्रोहन रोग पीड़ित मरीज की सबसे ज्यादा छोटी आंत को प्रभावित करता है। इससे पाचन तंत्र पूरी तरह से गड़बड़ा जाता है, और मरीज को पेट संबंधी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बीमारी आनुवंशिक होने पर समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। पाचन तंत्र में क्रोनिक सूजन की वजह से मरीज को दस्त होते रहना आम समस्या है। जानकारी न होने की वजह से लोग बड़ी संख्या में आईबीडी के शिकार हो रहे हैं। छोटे बच्चों में भी आईबीडी के मामले बढ़ रहे हैं। बदलती लाइफस्टाइल में खानपान संबंधी आदतों में सुधार न लाने से लोग लाइलाज बीमारी के चपेट में आ रहे हैं। जंक फूड और धूम्रपान बीमारी की मुख्य वजह है। लक्षण : -पेट में दर्द, ऐंठन और सूजन। -लगातार दस्त की समस्या -शौच से अक्सर खून आना। -लगातार वजन गिरना और खून की कमी। धूम्रपान को मुख्य जोखिम कारकों में से एक माना जाता है। ऐसे करें बचाव : -डॉक्टर की सलाह से दवाएं नियमित लेते रहें। -अपनी दिनचर्या में सुधार करें, और जंक फूड, धूम्रपान से दूरी बनाएं। - ज्यादा से ज्यादा मात्रा में तरल पदार्थ लेते रहें। -नियमित योग, व्यायाम करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।