Man Rapes Woman in Moradabad Police File Case Against Accused घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, विरोध पर दी धमकी, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsMan Rapes Woman in Moradabad Police File Case Against Accused

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, विरोध पर दी धमकी

Moradabad News - मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने शिकायत की, तो आरोपी ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादMon, 28 April 2025 10:15 PM
share Share
Follow Us on
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, विरोध पर दी धमकी

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में गांव के ही युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर पति को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग निकला। मामले में मझोला पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना मझोला के खदाना चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार सुबह करीब दस बजे वह घर में अकेली थी। पति बाहर गया था। आरोप लगाया कि उसी दौरान गांव का ही रहने वाला चमन जबरन घर में घुस आया। पीड़िता को कमरे में लेजाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। एसएचओ मझोला आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।