Kumartanay Vaishya Samaj Celebrates Academic Excellence in Muradabad भारतीय संस्कृति के अनुसार जीवन व्यतीत करना चाहिए , Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsKumartanay Vaishya Samaj Celebrates Academic Excellence in Muradabad

भारतीय संस्कृति के अनुसार जीवन व्यतीत करना चाहिए

Moradabad News - मुरादाबाद के चंद्रनगर में कुमारतनय वैश्य समाज ने संस्कारशाला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया। 10वीं और 12वीं कक्षा के उत्तीर्ण छात्रों को सम्मानित किया गया, जिसमें रिद्धि गर्ग को 98 प्रतिशत...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSun, 18 May 2025 09:32 PM
share Share
Follow Us on
भारतीय संस्कृति के अनुसार जीवन व्यतीत करना चाहिए

मुरादाबाद। चंद्रनगर स्थित लाल कोठी में कुमारतनय वैश्य समाज की ओर से संस्कारशाला एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें इस वर्ष बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण हुए 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। सेंट मैरी स्कूल बुद्धि विहार की छात्रा रिद्धि गर्ग को भी दसवीं में 98 प्रतिशत लाने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. विशेष गुप्ता व मुख्य वक्ता ओम प्रकाश शास्त्री, डॉ अमित वैश्य, डॉ. अंचल गुप्ता एवं आशीष गुप्ता रहे। ओमप्रकाश शास्त्री ने बताया कि जिनका वर्णन हम रोज करते हैं, उनका आचरण हमारे जीवन में आता है।

हम सभी को भारतीय संस्कृति के अनुसार अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए। मुख्य अतिथि डॉ. विशेष गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ है। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक एड. निखिल गुप्ता एवं एड. अनमोल गुप्ता ने किया। कुमारतनय वैश्य सभा के अध्यक्ष पराग गुप्ता ने सभी सदस्यों, बच्चों एवं माता-पिताओं का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पराग गुप्ता, मनोज गुप्ता, अतुल गुप्ता, विनय गुप्ता, सचिन गुप्ता, देवांग गुप्ता, अपर्णा गुप्ता, अमिता गुप्ता, राजहंस गुप्ता, निखिल गुप्ता, अनमोल गुप्ता, मनीष गुप्ता, पंकज गुप्ता, राजीव गुप्ता, अमित गुप्ता, प्रिया गुप्ता, पायल गुप्ता, मानसी गुप्ता, सौम्या गुप्ता, अंशिका गुप्ता, वंश गुप्ता, गौरव गुप्ता, अंकुर दयाल गुप्ता, अविनाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।