Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मुरादाबादFarmers Demand Action Against Increasing Leopard Threat in Rural Areas

किसान दिवस में तेंदुए का मुद्दा उठने से बदला पिंजरे का स्थान

ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुए के बढ़ते खतरे से निजात पाने के लिए किसान दिवस की बैठक में मांग उठी। किसानों ने डीएम के सामने वन विभाग की लापरवाही के आरोप लगाए। वन विभाग ने पिंजरा बदलकर तेंदुए को पकड़ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादThu, 19 Sep 2024 02:34 PM
share Share

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते तेंदुए के भय से निजात दिलाने की कलक्ट्रेट स्थित किसान दिवस की बैठक में मांग उठी। किसानों ने बुधवार को डीएम के समक्ष कई मुद्दे उठाए थे। कुछ किसानों ने वन विभाग पर मामले में लापरवाही बरतने के भी आरोप लगाए, जिसके बाद वन विभाग ने पिंजरे का स्थान भी बदल दिया है। पाकबड़ा के गुरैठा में तेंदुए के लिए लगभग पंद्रह दिनों से पिंजरा लगा हुआ था। पिंजरा लगने के बाद से एक बार भी तेंदुआ ग्रामीणों को नजर नहीं आया था। हालांकि ग्रामीणों के कहने पर वन विभाग की टीम ने पिंजरे को अब दूसरे स्थान पर लगाया है। तेंदुए को पिंजरे में फंसाने के लिए कुत्ते को भी रखा गया है। डिप्टी रेंजर अनुज यादव ने बताया कि ग्रामीणों का कहना है कि काफी दिनों से तेंदुआ दिखाई नहीं दिया है। तेंदुए के लिए पिंजरे का स्थान बदला गया है। उम्मीद है कि तेंदुआ जाल में फंस जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें