दो बच्चों के साथ लापता हुई महिला गुजरात में बरामद
Meerut News - लिसाड़ी गेट की एक महिला अपने प्रेमी के साथ अपने दो बच्चों को लेकर गुजरात चली गई। उसके पति ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने महिला की लोकेशन ट्रेस की और गुजरात पुलिस की मदद से उन्हें सूरत रेलवे स्टेशन पर...

लिसाड़ी गेट की महिला दो बच्चों को लेकर अपने प्रेमी के साथ मंगलवार को गुजरात चली गई। महिला के पति ने पुलिस से मदद मांगी। महिला के मोबाइल नंबर से लोकेशन पता कर पुलिस ने गुजरात पुलिस और जीआरपी से संपर्क किया। इसके बाद सूरत रेलवे स्टेशन पर आरोपी युवक, महिला और उसके दोनों बच्चों को बरामद किया गया। मेरठ पुलिस की टीम भी सूरत पहुंच गई, जिसके बाद गुरुवार को सभी को मेरठ लाया गया। फिलहाल महिला और बच्चों को परिजनों के सुपुर्द किया गया है। शुक्रवार को महिला का कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा और बयान कराए जाएंगे।
वहीं, आरोपी युवक को भी परिजनों के सुपुर्द किया गया है। श्यामनगर निवासी महिला का मोहल्ले के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग हो गया था। महिला मंगलवार को अपने दोनों बच्चों को लेकर घर छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। महिला के पति ने पुलिस को सूचना दी। लिसाड़ी गेट पुलिस ने महिला और बच्चों की गुमशुदगी दर्ज करने के बाद खोजबीन शुरू की। उसके फोन की लोकेशन गुजरात में मिली। पुलिस ने गुजरात पुलिस और जीआरपी से संपर्क किया। बुधवार को ट्रेन में सवार महिला, उसके प्रेमी और दोनों बच्चों को जीआरपी ने बरामद कर लिया। मेरठ पुलिस की टीम भी गुजरात पहुंच गई। इसके बाद सभी के मेरठ लाया गया। गुरुवार को थाने पर महिला के परिजनों को बुलाकर महिला और बच्चों को सुपुर्द किया गया। महिला ने बयान दिया कि वह मर्जी से गई थी। युवक को भी उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है। युवक को शुक्रवार को थाने बुलाया गया है। महिला के भी शुक्रवार को कोर्ट में बयान कराए जाएंगे। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि महिला दोनों बच्चों को लेकर अपने प्रेमी के साथ गुजरात चली गई थी। जीआरपी की मदद से उन्हें बरामद कर वापस लाया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।