Canton Board Launches Campaign Against Stray Cattle in Rajban Region रजबन में आवारा पशुओं को लेकर कैंट बोर्ड ने चलाया अभियान, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsCanton Board Launches Campaign Against Stray Cattle in Rajban Region

रजबन में आवारा पशुओं को लेकर कैंट बोर्ड ने चलाया अभियान

Meerut News - सीईओ जाकिर हुसैन के निर्देश पर कैंट बोर्ड टीम ने रजबन क्षेत्र में आवारा पशुओं के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने छह गायों को पकड़कर गोशाला भेजा और डेयरियों को बंद करने की चेतावनी दी। डेयरी संचालकों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSat, 17 May 2025 08:50 PM
share Share
Follow Us on
रजबन में आवारा पशुओं को लेकर कैंट बोर्ड ने चलाया अभियान

सीईओ जाकिर हुसैन के निर्देश पर शनिवार को कैंट बोर्ड टीम ने रजबन क्षेत्र में आवारा पशुओं को लेकर अभियान चलाया। कैंट बोर्ड टीम ने छह गाय को पकड़ कर गोशाला भिजवाया। साथ ही मुनादी कराई कि रजबन क्षेत्र में सभी डेयरियों को तत्काल बंद कर दिया जाए, अन्यथा सोमवार को सख्त कार्रवाई की जाएगी। रजबन क्षेत्र में डेयरियों और आवारा पशुओं को लेकर कैंट बोर्ड सीईओ को शिकायतें मिल रही हैं। इनके आधार पर सीईओ ने राजस्व अधीक्षक को निर्देशित किया कि रजबन क्षेत्र में जो भी गाय घूम रही हों उन्हें नगर निगम की गाड़ी मंगवाकर नगर निगम के गोशाला भेज दिया जाए।

कैंट बोर्ड के राजस्व अनुभाग की टीम अभियान को पहुंची। रजबन पेट्रोल पम्प से अभियान शुरू किया। छह गायों को पकड़ कर गोशाला भिजवाया। रजबन क्षेत्र के डेयरी संचालकों ने इस दौरान काफी विरोध किया, लेकिन कैंट बोर्ड टीम ने कार्रवाई की। साथ ही मुनादी कि अब रजबन क्षेत्र के आबादी वाले इलाके की सभी डेयरियां तुरंत बंद कर दी जाएं। पहले भी खाली कराने के नोटिस दिए गए हैं। जिन लोगों ने अभी तक डेयरियों को खाली नहीं किया है उनके खिलाफ दोबारा नोटिस तैयार किए जा रहे हैं। शनिवार को अभियान का नेतृत्व राजस्व अधीक्षक राजेश जॉन ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।