Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़mami ne premi ke hawale kar di bhanji rape with minor girl closed door two arrested

मामी ने प्रेमी की डिमांड पर उसके हवाले कर दी अपनी भांजी, कमरे में बंद कर कराया रेप

फिरोजाबाद में एक महिला ने भांजी को अपने प्रेमी के हवाले कर दिया। प्रेमी ने उससे दुष्कर्म किया। भांजी को आरोपी मामी बंधक बनाकर रख रही थी। भांजी किसी तरह थाने में पहुंची और आपबीती बताई।

Ajay Singh हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद। हिन्‍दुस्‍तानMon, 19 Aug 2024 05:41 AM
share Share

यूपी के फिरोजाबाद के थाना टूंडला क्षेत्र में एक महिला ने भांजी को अपने प्रेमी के हवाले कर दिया। प्रेमी ने उससे दुष्कर्म किया। भांजी को आरोपी मामी बंधक बनाकर रख रही थी। भांजी किसी तरह थाने में पहुंची और आपबीती बताई। पुलिस आरोपी मामी और भांजी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र निवासी दो नाबालिग बहनों की मां की मौत हो गई थी। इसके बाद पिता बिना बताए घर छोड़कर चला गया था। ऐसे में थाना टूंडला क्षेत्र निवासी उनका मामा दोनों बहनों को अपने घर ले आया था। उनका पालन-पोषण कर रहा था। आरोप है कि 12 जुलाई को दोपहर डेढ़ बजे मामी ने अपने प्रेमी सुनील निवासी गांव फुलरई मोहनीपुर, शिकोहाबाद को घर पर टूंडला बुलाया। मामी के प्रेमी सुनील ने उसकी 14 वर्षीय भांजी से संबंध बनाने के लिए कहा। इस पर आरोपी महिला तैयार हो गई। मामी ने पीड़िता को जबरन प्रेमी के साथ कमरे में बंद कर दिया। सुनील ने नाबालिग के साथ जबरन दुष्कर्म किया।

किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी की। वहीं उसे घर से नहीं निकलने दिया। पीड़िता का कहना है कि दो दिन पूर्व किसी तरह मौका पाकर वह पुलिस के पास थाना टूंडला पहुंच गई। घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जांच के बाद शनिवार शाम को रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी सुनील व उसकी प्रेमिका (पीड़िता की मामी) को गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें