Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मैनपुरीYouth Finds Durga Idol in Mud Sparks Controversy Over Disputed Land

कीचड़ में मिली मां दुर्गा की प्रतिमा, पूजा अर्चना शुरू

घिरोर। एक युवक को सड़क के किनारे कीचड़ में मां दुर्गा की प्रतिमा मिली। युवक ने दुर्गा मां की मूर्तिमा को कस्बा में पंडित को दिखाया।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीWed, 18 Sep 2024 01:19 PM
share Share

एक युवक को सड़क के किनारे कीचड़ में मां दुर्गा की प्रतिमा मिली। युवक ने दुर्गा मां की मूर्तिमा को कस्बा में पंडित को दिखाया। पंडित जी की सलाह व स्वप्न आने के बाद युवक ने मूर्ति को उसी स्थान पर रख दिया गया जहां वह मिली थी। जिसके बाद मां दुर्गा की पूजा शुरू हो गई। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि मां दुर्गा की प्रतिमा जिस स्थान पर रखी है। वह विवादित जमीन है। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बिना एसडीएम की परमीशन के मूर्ति रखने से मना कर दिया। जिसके बाद ग्रामीण भड़क गए। ग्राम शाहजहांपुर निवासी पिंटू पुत्र चरन सिंह मंगलवार शाम सड़क के किनारे बंधी गाय को लेने गया था। उसी समय कीचड़ में दुर्गा मां की प्रतिमा दिखाई दी। पंडित की सलाह देने के बाद युवक प्रतिमा को घर ले आया। जिसके बाद उसे स्वप्न आया तो उसने प्रतिमा को उसी स्थान पर रख दिया। जिसके बाद ग्रामीणों में दर्शन करने की होड़ लग गई। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि जिस जमीन पर मूर्ति रखी हुई है वह विवादित जमीन है। उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें