Notification Icon

आपदाओं में क्या करें, क्या न करें की दी गई जानकारी

भोगांव। सेनानी 8वीं वाहिनी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल गाजियाबाद की 10-15 सदस्यीय टीम द्वारा 28 सितंबर तक परिचय अभ्यास कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीThu, 19 Sep 2024 12:32 PM
share Share

सेनानी 8वीं वाहिनी, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल गाजियाबाद की 10-15 सदस्यीय टीम द्वारा 28 सितंबर तक परिचय अभ्यास कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। इसी के तहत गुरुवार को एडीएम रामजी मिश्रा ने बताया कि प्राकृतिक, रासायनिक, जैविक, नाभिकीय, मानव निर्मित आपदाओं में राहत व बचाव कार्य करने का दायित्व दिया गया है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल द्वारा ब्लॉक सुल्तानगंज में आशा, एएनएम कार्यकत्रियों के लिए एक दिवसीय जनजागरुकता कार्यक्रम हुआ। टीम के एसआई बनवारी लाल महरानिया, हेड कांस्टेबल अरुण सिसोदिया, नवीन कुमार, विजय कांत, नारायण सिंह, सुनील कुमार, दीपक कुमार द्वारा प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं के प्रकार, आपतकालीन स्थितियों में क्या करें, क्या न करें एवं अस्पताल पूर्व प्राथमिक उपचार, रक्तस्राव को नियंत्रित करना, फ्रैक्चर को स्थिर करना, रोगी को हृदयाघात के समय सीपीआर देने की जानकारी दी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें