Municipal Chairperson Inspects Cleanliness and Lighting in Maharajganj अध्यक्ष ने अमरुतियां वार्ड में साफ - सफाई का लिया जायजा, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsMunicipal Chairperson Inspects Cleanliness and Lighting in Maharajganj

अध्यक्ष ने अमरुतियां वार्ड में साफ - सफाई का लिया जायजा

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पालिका क्षेत्र के अमरुतियां वार्ड के केवटहिया टोला में नपा

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSat, 17 May 2025 12:20 PM
share Share
Follow Us on
अध्यक्ष ने अमरुतियां वार्ड में साफ - सफाई का लिया जायजा

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पालिका क्षेत्र के अमरुतियां वार्ड के केवटहिया टोला में नपा अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने साफ-सफाई व लाइट व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को समय पर सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दी। लाइट खराब होने की स्थिति में तत्काल मरम्मत के आदेश दिया। नपा अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने क्षेत्र में साफ-सफाई की स्थिति, कूड़ा निस्तारण व स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को समय पर सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। लाइट खराब होने की स्थिति में तत्काल मरम्मत के आदेश दी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं अध्यक्ष के समक्ष रखीं।

जिनमें जल निकासी, टूटी सड़कों व नियमित सफाई जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। नपा अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता ने आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। वार्ड को सुविधाजनक व स्वच्छ बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। निरीक्षण के दौरान उनके साथ नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि निर्मेश मंगल, वार्ड के सभासद प्रतिनिधि बबलू पासवान व सफाई नायक गोबरी भी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।