आर्म रेसलिंग चैम्पियनशिप में जिले को मिला आठ पदक
Maharajganj News - महराजगंज। लखनऊ के नेहरू युवा केंद्र बहुद्देशीय हाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय आर्म रेसलिंग

महराजगंज। लखनऊ के नेहरू युवा केंद्र बहुद्देशीय हाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में जिले के सात खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन कर आठ पदक हासिल किया है। इनमें चार स्वर्ण, दो-दो रजत व कांश्य पदक शामिल है। जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि आर्म रेसलिंग की टीम ने सचिव संजय सैनी के कुशल नेतृत्व में सब जूनियर वर्ग में सत्यम, सृजन शुक्ला ने स्वर्ण पदक, जूनियर वर्ग में मुकेश कुमार और जूनियर दिव्यांग वर्ग में शहजाद अंसारी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। युवराज कुमार जायसवाल रजत, शुभम गौंड रजत और राइट आर्म में कांस्य पदक और किशन ने लेफ्ट आर्म में कांस्य पदक हासिल किया है।
पहली बार में प्रदेश स्तर पर आठ पदक हासिल कर इन खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर दशरथ गुप्ता, जीवेश मिश्रा, रितेश त्रिपाठी, राजकुमार जायसवाल, अंकुर गुप्ता, जियाउल हक, घनश्याम सिंह, प्रशिक्षक रिजवान अहमद फैजी, रियाज अली, आकाश चौधरी, महेश राजभर, उत्सव शर्मा, राहुल राय, सूरज रावत, ऋषि और साकार थापा ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।