सरजीत सिंह व सचिन चौधरी के नेतृत्व से रालोद को मिलेगी मजबूती : रामवीर
Amroha News - अमरोहा, संवाददाता। रालोद के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व जज सरजीत सिंह व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी का क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह के आवास

रालोद के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व जज सरजीत सिंह व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी का क्षेत्रीय अध्यक्ष रामवीर सिंह के आवास पर स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं का अभिवादन किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों के नेतृत्व से रालोद को मजबूती मिलेगी। संगठन को नई दिशा मिलने के साथ ही पार्टी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा सकेगा। मंडल अध्यक्ष सरजीत सिंह ने कहा यह उनके लिए केवल एक पद नहीं बल्कि पार्टी का विश्वास है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का भरोसे के लिए आभार जताया। कहा कि रालोद की नीतियां किसान, नौजवान और मजदूरों के हित में हैं।
उद्देश्य इन्हीं नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाना रहेगा। गांव-गांव जाकर आम जनता को पार्टी की विचारधारा के साथ जोड़ने का काम किया जाएगा। कहा कि हर कार्यकर्ता उनके लिए परिवार जैसा है। कार्यकर्ताओं के सम्मान में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। संगठन संचालन में पारदर्शिता और कार्यकर्ता केंद्रित दृष्टिकोण अपनाने की बात कही। स्पष्ट कहा कि जिस नेता को कार्यकर्ता व पदाधिकारी चुनाव लड़ाने की सिफारिश करेंगे, पार्टी उसे ही टिकट देकर मैदान में उतारेगी। जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मनवीर चिकारा, योगेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह, प्रशांत औलख, पुष्पेंद्र सिंह, अमित चौधरी, शाहिद अली, फहीमउद्दीन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।