विद्यालय की ओर से निकाली गई तिरंगा यात्रा
पहलगाम में आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना के साहसिक प्रदर्शन के बाद, रतनपुर के उच्च माध्यमिक विद्यालय ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। शिक्षक और छात्रों ने मिलकर यात्रा में भाग लिया और भारत माता की जय के...

जाले, एक संवाददाता। पहलगाम की लोमहर्षक घटना के बाद आतंकवाद के पोषक पाकिस्तान देश पर ‘ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के शौर्य और सटीक प्रहार से संबंधित उत्कृष्ट सैन्य प्रदर्शन से गौरवान्वित देशवासियों और भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से रतनपुर स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर से शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। शिक्षक चंद्र भूषण मिश्र, विभा कुमारी आदि के संयुक्त नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा यात्रा में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण एवं गणमान्य लोग शामिल थे। इस यात्रा में स्थानीय ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक तिरंगा लहराते एवं भारत माता की जय का जयघोष करते आगे बढ़ रहे थे।
तिरंगा यात्रियों पर ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा की और शरबत पिलाई। विद्यालय प्रबंधन समिति के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार शाही ने कहा कि सचमुच अपना देश भारत बदल रहा है। सदियों बाद मिली स्वाधीनता के इतने दिनों बाद हमें सशक्त एवं मजबूत राष्ट्र में रहने की अनुभूति हो रही है। तिरंगा यात्रा देश के जवानों को समर्पित की गयी। विद्यालय की प्रभारी एचएम नीलम देवी ने कहा कि उनके विद्यालय के छात्र-छात्राओं में राष्ट्रवाद की भावना जगाने एवं उनके समकालीन इस ऐतिहासिक विजय को दीर्घ अवधि तक स्मरण रखने के लिए संपूर्ण विद्यालय परिवार ने इसमें बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दी है। विद्यालय परिवार की ओर से तिरंगा यात्रा में भाग लेने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।