Tragic Incident Woman s Body Found in Badayu s Jeda Jhal After Taking Selfie Near Canal सेल्फी लेने के चक्कर में नहर में गिरी महिला का शव मिला, Firozabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsFirozabad NewsTragic Incident Woman s Body Found in Badayu s Jeda Jhal After Taking Selfie Near Canal

सेल्फी लेने के चक्कर में नहर में गिरी महिला का शव मिला

Firozabad News - बदायूं के जेडा झाल क्षेत्र में एक महिला का शव पुलिस को मिला। महिला कासगंज में दरगाह पर चादर चढ़ाने आई थी और सेल्फी लेते समय नहर में गिर गई। स्थानीय लोगों और गोताखोरों ने काफी प्रयास किए, लेकिन वह नहीं...

Newswrap हिन्दुस्तान, फिरोजाबादSat, 17 May 2025 04:12 AM
share Share
Follow Us on
सेल्फी लेने के चक्कर में नहर में गिरी महिला का शव मिला

एका क्षेत्र के अंतर्गत जेडा झाल में बदायूं की एक महिला का शव पुलिस को बरामद हुआ है। शव हजारा नहर ब्रांच में बहता हुआ आ रहा था। जैसे ही वह जेडा झाल पर आया वहां स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी। महिला ने कासगंज में सेल्फी लेने की कोशिश की और बहती चली गई थी। थानाध्यक्ष एका रमित कुमार आर्य ने बताया कि शबाना (37) पत्नी शाह आलम निवासी बिल्सी जिला बदायूं की रहने वाली थी। परिवार द्वारा नई गाड़ी लेने के बाद शबाना कासगंज में दरगाह पर चादर चढ़ाने आई थी। चादर चढ़ाने के बाद बेटे की जिद पर वह नहर के पास खड़े होकर सेल्फी लेने लगी।

उसी दौरान शबाना का पैर फिसल गया जिससे वह डूब गई। स्थानीय लोगों और गोताखोरों द्वारा काफी प्रयास करने के बाद भी वह नहीं मिली थी। शुक्रवार को उनका शव एका क्षेत्र के जेडा झाल स्थित नहर में मिला तो परिवार में कोहराम मच गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।