Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़महाराजगंजAnganwadi Workers Demand Cancellation of ECCE Educator Recruitment in Bhagwanpur Meeting

ईसीसीई एजुकेटर भर्ती के विरोध में आंगनबाड़ी संगठन ने बनाई रणनीति

भगवानपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने महदेइया चौराहे पर बैठक आयोजित की। ब्लाक अध्यक्ष कुसुम कान्ति त्रिपाठी के नेतृत्व में, उन्होंने ईसीसीई एजुकेटर भर्ती के विरोध में आंदोलन तेज करने का निर्णय...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजTue, 17 Sep 2024 06:24 PM
share Share

भगवानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। परसामलिक क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने महदेइया चौराहे पर मंगलवार को ब्लाक अध्यक्ष कुसुम कान्ति त्रिपाठी के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया। बैठक में सर्वसम्मति से कई बिन्दुओं पर चर्चा के बाद सहमति प्रदान की गई। संगठन के बारे में जागरूक किया गया और ईसीसीई एजुकेटर भर्ती के विरोध में जारी आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया।

बैठक के दौरान आंगनबाड़ी संगठन ने ईसीसीई एजुकेटर भर्ती निरस्त कराने की मांग की। कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के साथ अत्याचार व शोषण किया जा रहा है। इन मुद्दों पर प्रभावी आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। बैठक के दौरान रमाकान्ति त्रिपाठी, शशि कान्ति त्रिपाठी, रानी दूबे, नीतू मिश्रा, चन्द्र प्रभा चौधरी, पूनम सिंह, मालती देवी, शोभा श्रीवास्तव, सीमा चौधरी, संगीता श्रीवास्तव, मंशा गुप्ता, रेखा गुप्ता सहित तमाम आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री मौजूद रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें