Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़लखनऊNational Lok Dal Welcomes New Women s Wing President Parinita Singh in Lucknow

नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

लखनऊ में शुक्रवार को राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय में महिला प्रकोष्ठ की नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह का स्वागत किया गया। परिणीता सिंह ने पार्टी विस्तार में महिलाओं के योगदान को...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊFri, 30 Aug 2024 12:08 PM
share Share

लखनऊ, विशेष संवाददाता राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को महिला प्रकोष्ठ की नव मनोनीत प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह का स्वागत किया गया। महिला कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए परिणीता सिंह ने कहा कि पार्टी के विस्तार में महिलाओं का योगदान अत्यंत आवश्यक है।

मनोनयन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी और महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीषा अहलावत का आभार प्रकट करते हुए महिला कार्यकर्ताओं ने परिणीता सिंह का भव्य स्वागत किया। इससे पहले सभी ने कार्यालय पर स्थापित भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। स्वागत समारोह में प्रदेश महासचिव रमावती तिवारी एवं प्रीति श्रीवास्तव, मंजू शुक्ला, आयशा खान, अनीता यादव, मंजू राय, अनुराधा सिंह, कुसुमलता, कल्पना पांडेय, लक्ष्मी मिश्रा, विभा छाबडा, माया देवी, गीता रावत, सीमा ठाकुर, लीला श्रीवास्तव, सरिता, कुसुम यादव, रजनी वर्मा, ममता गुप्ता, आरती जायसवाल व प्रीति कश्यप समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें