Illegal Religious Institutions Demolished in Border Districts of Uttar Pradesh नेपाल सीमा से सटे जिलों में बुलडोजर से ध्वस्त किए गए अवैध निर्माण, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsIllegal Religious Institutions Demolished in Border Districts of Uttar Pradesh

नेपाल सीमा से सटे जिलों में बुलडोजर से ध्वस्त किए गए अवैध निर्माण

Lucknow News - नेपाल सीमा से सटे जिलों में अवैध धार्मिक संस्थानों के खिलाफ अभियान चलाया गया। बहराइच में छह अवैध निर्माण हटाए गए, जबकि श्रावस्ती में 12 बिना मान्यता के मदरसों को सील किया गया। लखीमपुर खीरी में भी अवैध...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊMon, 28 April 2025 10:41 PM
share Share
Follow Us on
नेपाल सीमा से सटे जिलों में बुलडोजर से ध्वस्त किए गए अवैध निर्माण

सीमा से 15 किमी के दायरे में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान अवैध धार्मिक संस्थानों पर हुई कार्रवाई

बहराइच में छह अवैध कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई

श्रावस्ती में 12 अवैध मदरसों को हटाया गया

लखीमपुरखीरी में मस्जिद के पास अवैध निर्माण हटाया

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता

नेपाल सीमा से सटे जिलों में सोमवार को भी अवैध कब्जे व बिना मान्यता के चल रहे धार्मिक संस्थानों को भी बुलडोजर से ढहा दिया गया। श्रावस्ती, बहराइच, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर खीरी और महाराजगंज में चले इस विशेष अभियान में कई अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में कई मदरसों को सील भी कर दिया गया। इन मदरसों को बिना मान्यता के चलाया जा रहा था।

बहराइच में छह अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला

बहराइच में डीएम मोनिका रानी के मुताबिक नानपारा तहसील में भारत-नेपाल सीमा से 10 किमी. क्षेत्र में सरकारी जमीन पर 227 अवैध अतिक्रमण चिन्हित किए गए थे। इनमें से 89 अवैध अतिक्रमण हटवा दिए गए हैं। इसी तरह तहसील मिहींपुरवा में कब्जे हटवाये गए। इस जिले में सात मदरसों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

श्रावस्ती में बिना मान्यता के चल रहे बिना मान्यता के 12 मदरसों पर कार्रवाई की गई। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि तहसील जमुनहा में छह, भिनगा में चार, इकौना में दो मदरसों के कागज न होने पर सील कर दिया गया। 32 बिना मान्यता के चल रहे मदरसों पर कार्रवाई की गई। अब तक 127 मामलों में बेदखली की कार्रवाई की गयी है।

महराजगंज में डीएम अनुनय झा ने बताया कि एसएसबी चेक पोस्ट के ठीक सामने चादर और मिट्टी डालकर मजार बना दी गई थी। इस पर धार्मिक क्रिया कलाप किए जा रहे थे। इसे हटवा दिया गया। इसके अलावा सीमा के पास रामनगर गांव में तालाब की जमीन पर अवैध मदरसे को ध्वस्त किया गया। लखीमपुरखीरी की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के मुताबिक तहसील पलिया में अवैध निर्माण ढहा दिया गया। कृष्णानगर कॉलोनी स्थित मस्जिद का अस्थायी निर्माण हटवा दिया गया। सिद्धार्थनगर में 12 अवैध निर्माण चिन्हित किए गए। यहां कब्जा करने वालों को नोटिस दिया गया है। इन्हें भी जल्दी ध्वस्त कर दिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।