नगर विकास मंत्री ए के शर्मा के नेतृत्व में भाजपा ने पडरौना में निकली तिरंगा
Kushinagar News - कुशीनगर में भारतीय जनता पार्टी ने भारतीय सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा की अगुवाई में हुई, जिसमें सांसद और कई विधायक शामिल हुए। यात्रा गायत्री...
Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरFri, 16 May 2025 12:57 PM

कुशीनगर। भारतीय सेना के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर इकाई ने नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा की अगुवाई में पडरौना नगर में शुक्रवार को सुबह तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें सांसद विजय कुमार दुबे, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, विधायक मनीष जायसवाल, विधायक विवेकानंद पांडेय, विधायक विनय प्रकाश गोंड़, विधायक मोहन वर्मा, पडरौना नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल आदि मौजूद रहे। यात्रा गायत्री परिवार कार्यालय से सुबह 8 बजे प्रारंभ हुई। पूरे नगर का भ्रमण करने के बाद तिलक चौक पर पहुंच कर समाप्त हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।