Youth s Mysterious Death Sparks Outrage in Bhaila Makdumpur Village शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार, जमकर हंगामा , Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsYouth s Mysterious Death Sparks Outrage in Bhaila Makdumpur Village

शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार, जमकर हंगामा

Kausambi News - शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत के बाद भैला मकदूमपुर गांव में परिजनों ने हंगामा किया। उन्होंने एक दंपती पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया और अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। पुलिस...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीMon, 14 April 2025 12:24 AM
share Share
Follow Us on
शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार, जमकर हंगामा

संदिग्ध दशा में शनिवार को युवक की मौत के बाद करारी के भैला मकदूमपुर गांव में पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव घर पहुंचा तो परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने गांव के ही दंपती पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद मुकदमा लिखे जाने के पहले अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। इसे लेकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। देर शाम तक पुलिस मान-मनौव्वल करती रही। मामले में मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है। भैला मकदूमपुर गांव की रनिया देवी पत्नी श्रीपाल सिंह लोधी ने बताया कि उसका 35 वर्षीय बेटा शिव नारायण मजदूरी करता था। सात साल पहले उसका पत्नी से मनमुटाव हो गया था। पति-पत्नी के बीच का विवाद कोर्ट में चल रहा है। पीड़िता की मानें तो बेटे की गांव की ही एक महिला से नजदीकी थी। बेटा अक्सर अपनी महिला मित्र के यहां रुकता था। अपनी हिस्से की जमीन बेचकर उसने महिला मित्र के रिश्तेदार को ऑटो खरीदवाया था। घर बनवाने में भी उसने रुपयों से मदद की थी। इस बीच पैसे नहीं होने के कारण महिला ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी थी। शनिवार सुबह वह घर से मंझनपुर जाने की बात कहकर निकला था। कुछ देर बाद गांव के एक व्यक्ति के पास फोन करके उसने बताया कि वह अपनी महिला मित्र के घर में है। शराब में जहर मिलाकर उसे पिला दिया गया है। इसकी जानकारी होते ही परिजन महिला मित्र के घर गए और अचेत अवस्था में युवक को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां कुछ देर बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार की शाम करीब पांच बजे मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार करते हुए हंगामा कर दिया। वह शव को घर के बाहर ही रखे थे। इसलिए, यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं हुई। जबकि, मौके पर अच्छी-खासी भीड़ जुट गई थी। मृतक की मां ने बेटे की महिला मित्र व उसके पति के खिलाफ जहर खिलाकर हत्या करने की तहरीर दी है। इसी तहरीर पर आक्रोशित परिवारीजन देर शाम तक मुकदमा दर्ज किए जाने की जिद पर अड़े रहे। इंस्पेक्ट विनीत सिंह की लाख कोशिशों के बाद भी वह मानने के लिए तैयार नहीं हुए। खबर लिखे जाने तक हंगामा जारी रहा।

आरोपी के घर पर लगाई गई फोर्स

मृतक के परिजनों के साथ उसकी बिरादरी के लोगों में भी रोष था। सभी मुकदमा दर्ज किए जाने की जिद पर अड़े थे। गाली-गलौज लगातार की जा रही थी। आरोपी दंपती के घर की ओर गुस्साई भीड़ बार-बार दौड़ रही थी। पुलिस वाले सभी को पकड़ रहे थे। अप्रिय घटना की आशंका में आननफानन आरोपी के घर पर एक दरोगा व दो सिपाही तैनात कर दिए गए। हालांकि, उनके घर पर ताला बंद था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ नहीं

युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ नहीं हो सका। पीएम करने वाले डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित कर दिया है। अब पुलिस के सामने यही अड़चन है कि मुकदमा किस बिनह पर दर्ज किया जाए। बिसरा रिपोर्ट में मौत की वजह दूसरी आ गई तो मुकदमे का निस्तारण करने में दिक्कत आएगी। उधर, मुकदमा दर्ज किया जाता है तो आरोपियों की गिरफ्तारी करने में कानूनी दांव-पेच फंसेगा। पीड़ित पक्ष गिरफ्तारी का दबाव बनाएगा। इससे माहौल बिगड़ सकता है।

मृतक के परिजन मुकदमा दर्ज किए जाने की जिद पर अड़े थे। उन्होंने सोमवार को पोस्टमार्टम करने की बात कही है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण साफ नहीं है। डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित किया है। इसलिए मामला दर्ज करने में अड़चन आ रही है। अधिकारियों से बातचीत कर किसी तरह की कोई कार्रवाई की जाएगी।

विनीत सिंह-इंस्पेक्टर, करारी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।