Woman Assaults Brother-in-Law Over Hay Dispute in Malak Bharat Village भूसा हटाने के विवाद में देवर को पीटा, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsWoman Assaults Brother-in-Law Over Hay Dispute in Malak Bharat Village

भूसा हटाने के विवाद में देवर को पीटा

Kausambi News - गुरुवार शाम को चरवा थाने के मलाक भारत गांव में भूसा हटाने के विवाद में एक महिला ने अपने देवर को पीट दिया। इस पिटाई में उसे चोटें आईं। शोर सुनकर लोग मौके पर आए और मामले को शांत कराया। घायल ने थाने जाकर...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीFri, 16 May 2025 04:14 PM
share Share
Follow Us on
भूसा हटाने के विवाद में देवर को पीटा

चरवा थाने के चौहान का पूरा मजरा मलाक भारत गांव में गुरुवार शाम कमरे से भूसा हटाने के विवाद में महिला ने देवर को जमकर पीट दिया। पिटाई से उसको चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। घायल ने थाने जाकर आरोपी भौजाई के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चौहान का पूरा मजरा मलाक भारत गांव निवासी पवन कुमार चौहान किसानी करता है। पवन के अनुसार भौजाई ने उसके एक बाहरी कमरे में गेहूं का भूसा भर रखा था। उसने एक माह बाद कमरा खाली करने का वादा किया था।

समय बीत जाने के बाद भी वह वहां से भूसा नहीं हटा रही। गुरुवार शाम भूसा हटाने के लिए कहने पर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसने लोहे के रॉड से उसके सिर पर वार कर दिया। पिटाई से उसको चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायल ने थाने जाकर आरोपी भौजाई के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।