महिला की पिटाई कर छीना झुमका
Kausambi News - एक गांव की महिला ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार शाम को दो युवकों ने उसके साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर उसकी पिटाई कर कान से सोने का झुमका छीन लिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए...
Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीFri, 16 May 2025 04:12 PM

थाना इलाके के एक गांव की महिला का आरोप है कि वह शुक्रवार शाम घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान गांव के ही दो युवक पहुंचे और उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला की पिटाई कर उसके कान से सोने का झुमका छीन लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। महिला ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।