घर में घुसकर महिला से छेड़खानी करने का आरोप
Kausambi News - एक युवक प्रयागराज में मजदूरी करने गया था। उसकी पत्नी बच्चों के साथ घर पर थी। एक पड़ोसी युवक ने महिला के साथ छेड़खानी की और उसे तमंचे से मारने की धमकी दी। महिला के शोर मचाने पर वह भाग गया। पति को घटना...

पूरामुफ्ती थाना इलाके के एक गांव निवासी युवक प्रयागराज में मजदूरी करता है। रविवार को मजदूरी करने के लिए चला गया था। घर पर उसकी पत्नी बच्चों के साथ थी। महिला के अनुसार शाम को वह घर के बाहर बैठी थी। इसी दौरान पड़ोस का ही एक युवक उसके घर पहुंचा और जबरन छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर युवक ने महिला को तमंचे से मारने की धमकी दी। महिला के शोर मचाने पर युवक किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पति के घर लौटने पर महिला ने घटना की जानकारी पति को बताई। जानकारी मिलने के बाद पति के होश उड़ गए। महिला ने पति के साथ थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।