हादसे में मृत वृद्ध की दूसरे दिन शिनाख्त
Kausambi News - बुधवार की शाम को महेवाघाट के हिनौता के समीप एक साइकिल सवार वृद्ध की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। शव की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन बाद में 60 वर्षीय बुद्धसेन के रूप में पहचान की गई। परिजनों...

महेवाघाट के हिनौता के समीप बुधवार की शाम को साइकिल सवार वृद्ध की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई थी। शव की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने अज्ञात में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मंझनपुर कोतवाली के गोंसाईतारा गांव का 60 वर्षीय बुद्धसेन लापता था। वह साइकिल से बुधवार को निकला था, लेकिन लौटा नहीं। खोजबीन के बाद बुद्धसेन के परिजन गुरुवार को महेवाघाट थाना गए, जहां सूचना के बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। शव की पहचान उन्होंने बुद्धसेन के रूप में की। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।