AAP Protests Against Central Government s Kashmir Policy and Offensive Remarks on Female Army Officer पीओके वापस लो, सेना का सम्मान करो, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsAAP Protests Against Central Government s Kashmir Policy and Offensive Remarks on Female Army Officer

पीओके वापस लो, सेना का सम्मान करो

Kausambi News - आम आदमी पार्टी ने शनिवार को कश्मीर नीति और सेना की महिला अधिकारी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में धरना दिया। पार्टी अध्यक्ष मोहम्मद इलियास खान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पीओके को नजरंदाज...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 18 May 2025 01:10 AM
share Share
Follow Us on
पीओके वापस लो, सेना का सम्मान करो

आम आदमी पार्टी ने शनिवार को केंद्र सरकार की कश्मीर नीति और सेना की महिला अधिकारी पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में मंझनपुर चौराहे पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। पार्टी जिलाध्यक्ष मोहम्मद इलियास खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीओके को नजर अंदाज कर पूरे देश को धोखा दिया है। यह सेना और देश की जनता का अपमान है जिसे अब भारत सहन नहीं करेगा। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने कहा कि कश्मीर का जो हिस्सा पाकिस्तान के कब्जे में है वह भारत का अभिन्न अंग है। उसे हर हाल में वापस लिया जाना चाहिए। यह सिर्फ आम आदमी पार्टी की नहीं बल्कि देश के हर नागरिक और सैनिक की मांग है।

धरने में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैनर लेकर नारेबाज़ी किया कि देश का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, पीओके भारत का है, सेना का सम्मान हो जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा। भाजपा मंत्री द्वारा सेना की महिला अधिकारी सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी को लेकर भी इलियास खान ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, एक महिला फौजी पर अभद्र टिप्पणी देश की रक्षा करने वाली हर बेटी का अपमान है। उस मंत्री पर तत्काल देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए और उसे पार्टी से बाहर निकाला जाए। सेना पर हमला बर्दाश्त नहीं होगा। प्रदर्शन के दौरान विष्णु जायसवाल, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अर्चना गौतम, मंझनपुर विधानसभा अध्यक्ष राम सुफल विमल, कोषाध्यक्ष शोभा सिंह समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।