Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़कन्नौजPolitical Leader Accused of Embezzling Millions from Farmers in Gurshahai Ganj

किसानों का लाखों रुपये हड़पने का लगाया आरोप

गुरसहायगंज में एक सियासी दल के नेता पर किसानों का लाखों रुपए हड़पने का आरोप लगा है। भाकियू (टिकैत) जिलाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी ने चेतावनी दी है कि अगर प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन किया जाएगा।...

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजThu, 19 Sep 2024 06:01 PM
share Share

गुरसहायगंज। एक सियासी दल के नेता पर किसानों का लाखों रुपए हड़पने का आरोप है। मामले में भाकियू (टिकैत) जिलाध्यक्ष ने प्रशासन से कार्यवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। भाकियू जिलाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी ने बताया कि ग्राम तेराजाकेट के ग्रामीण किसान नेता अवध बिहारी अवस्थी, सुमन देवी पत्नी अवध बिहारी संजीव दुबे पुत्र रामविलास, रजनीकांत, सूर्यकांत, ललित कांत आदि ने एक सियासी दल के नेता पर अमानत में खयानत करने का आरोप लगाया है। बताया कि साल 2015 में नेता ने उनकी जमीन रकवा लगभग दो एकड़ का एग्रीमेंट कराया था। जिसमें यह तय हुआ था कि जमीन का किराया प्रति वर्ष 1.51 लाख रुपए खेत मालिकों को देंगे। एग्रीमेंट के उपरांत एक वर्ष का किराया खेत मालिकों को दिया गया। नेता के नाम से फर्म है जिससे वह ठेकेदारी करते हैं। उन्होंने उनके खेतों में मशीन लगा कर कई वर्ष तक काम किया। लगभग 25 लाख रुपए किराया अभी भी बकाया है। पीड़ित किसानों ने गुरुवार को मामले की शिकायत भाकियू (टिकैत) जिलाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी से की। उन्होंने मौके पर जाकर मामले की जानकारी के बाद किसानों को पूरा साथ देने का आश्वाशन दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें