Police Crackdown on Illegal E-Rickshaws Fails as Accidents Continue नहीं थम रही ई-रिक्शा चालकों की मनमानी, लगातार हो रहे हादसे, Kannauj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsPolice Crackdown on Illegal E-Rickshaws Fails as Accidents Continue

नहीं थम रही ई-रिक्शा चालकों की मनमानी, लगातार हो रहे हादसे

Kannauj News - गुरसहायगंज में पुलिस अवैध ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चला रही है। 13 दिन बीतने के बाद भी अवैध ई-रिक्शा सड़कों पर हैं। शनिवार को एक अनियंत्रित ई-रिक्शा ने वृद्ध की जान ले ली और सात लोग घायल हुए। पुलिस की...

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजSun, 13 April 2025 11:14 PM
share Share
Follow Us on
नहीं थम रही ई-रिक्शा चालकों की मनमानी, लगातार हो रहे हादसे

गुरसहायगंज, संवाददाता। शासन के आदेश पर पुलिस अवैध ई-रिक्शा व उनकी मनमानी को लेकर अभियान चला रही है। अभियान शुरू हुए 13 दिन का समय बीत गया है। लेकिन अवैध ई- रिक्शा अभी भी सड़कों पर दिखाई पड़ रहे हैं। ओवरलोड व अवैध ई-रिक्शा चालकों की मनमानी से आए दिन हादसे सामने आ रहे हैं। पुलिस कर्मी अभियान के नाम पर खाना पूरी कर रहे हैं। जिससे ई- रिक्शा चालकों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार की सुबह अमोलर-गुरसहायगंज मार्ग पर अनियंत्रित अवैध ई-रिक्शा ने एक वृद्ध की जान ले ली। जिसमें सवार सात लोग घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त ई-रिक्शा पर रजिस्ट्रेशन नंबर भी नहीं थे। इसके अलावा ड्राइवर के पास लाइसेंस भी नहीं पाया गया। इससे जाहिर है कि अवैध ई-रिक्शा अभी भी सड़कों पर संचालित हो रहे हैं। खास बात तो यह है कि इस ई-रिक्शा पर आठ सवारियां बैठी हुई थी। अक्सर ई-रिक्शा ओवरलोडिंग करते हुए देखे जा रहे हैं। जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। हालांकि शासन ने इस पर सख्त रूख अपनाते हुए एक अप्रैल से अभियान चलाने के आदेश जारी किए। अभियान के नाम पर यातायात व पुलिस कर्मियों ने खानापूरी के नाम पर कुछ दिन तक कार्रवाई की। इसके बाद उनके तेवर ठंडे पड़ गए। जिससे अवैध ई-रिक्शा फिर से कछुआ की तरह अपना मुंह बाहर निकलने लगे हैं।

अमूनन देखा जा रहा है कि नगरीय व शहरी क्षेत्र के आसपास के ग्रामीण इलाकों में अभी भी तमाम ई-रिक्शा फर्राटे भर रहे हैं, जो अक्सर सवारियां लेकर निकल पड़ते हैं। शहर के अंदर अभियान चलते ही यह ई-रिक्शा शहर के बाहर तक ही संचालित होने लगते हैं। इस कारण अवैध ई-रिक्शा अभियान व कार्रवाई से बच जाते हैं। ग्रामीण इलाकों में अवैध ई रिक्शा अभी भी लोगों के लिए जोखिम भरा साबित हो रहे हैं।

कोर्ट

ग्रामीण इलाकों तक अभियान चलाया गया है। चेकिंग के दौरान जो भी ई- रिक्शा अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई की जाती है। ग्रामीण इलाकों तक जल्द ही अवैध ई-रिक्शा के विरुद्ध भी अभियान चलाया जाएगा।

- अरशद अली, टीएसआई

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।