भाजपा रानी अहिल्याबाई होल्कर की याद में त्रिशताब्दी स्मृति अभियान चलाएगी: सतपाल सैनी
Hapur News - - भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी ने अभियान की जिला कार्यालय पर दी जानकारी

भाजपा के जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासन में महिलाओं एवं गरीबों के लिए परोपकारी योजनाएं चलाई। उन्हें धार्मिक एवं सांस्कृतिक संरक्षक के रूप में याद किया जाता है। भारतीय जनता पार्टी उनके 300 जन्मदिवस को त्रिशताब्दी स्मृति अभियान चलाकर देश की महिलाओं को यह संदेश देना चाहती है। वह शुक्रवार को प्रीत बिहार स्थित जिला कार्यालय में बैठक कर बोल रहे थे। सतपाल सैनी ने कहा कि मालवा की रानी के रूप में अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासन में पूरे भारत में प्रमुख मंदिरों का पुर्णद्धार कराया था। महिला सशक्तिकरण के लिए पूरे देश में काम किया।
भारतीय जनता पार्टी उनके 300 जन्मदिवस को त्रिशताब्दी स्मृति अभियान चलाकर देश की महिलाओं को यह संदेश देना चाहती है कि उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए भाजपा सरकार नारी सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। त्रिशताब्दी स्मृति अभियान को लेकर पूरी भारतीय जनता पार्टी सजक रूप से संपूर्ण देश में कार्य कर रही है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, विधायक गढ़ हरेंद्र तेवतिया, नगर पालिका अध्यक्ष गढ़मुक्तेश्वर राकेश बजरंगी आदि शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।