Youth Attacked for Preventing Bee Hive Destruction in Sahjanwa मधुमक्खी के छत्ते में ईंट मारने से मना करने पर मनबढ़ों ने पीटा, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsYouth Attacked for Preventing Bee Hive Destruction in Sahjanwa

मधुमक्खी के छत्ते में ईंट मारने से मना करने पर मनबढ़ों ने पीटा

Gorakhpur News - घघसरा,हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के बाहिलपार में मधुमक्खी के छत्ते पर ईंट से मारने से मना करने पर मनबढ़ों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिय

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरFri, 2 May 2025 09:30 PM
share Share
Follow Us on
मधुमक्खी के छत्ते में ईंट मारने से मना करने पर मनबढ़ों ने पीटा

घघसरा,हिन्दुस्तान संवाद सहजनवा थाना क्षेत्र के बाहिलपार में मधुमक्खी के छत्ते पर ईंट से मारने से मना करने पर मनबढ़ों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित के तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के बाहिलपार निवासी राममिलन गोंड गांव के बगीचे में गुरुवार को एक मनबढ़ अपने तीन दोस्तों के साथ मधुमक्खी के छत्ते को ईंट से मार थे। उसे देखकर पत्नी रीता देवी बेटा लक्की ने मना किया तो मनबढ़ों ने बेटे लक्की पर किसी धारदार हथियार से मार कर घायल कर दिए और पत्नी को गाली देते हुए जान मारने की धमकी दिए।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने उदय तथा तीन अज्ञात दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।