सिद्धि विनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष के यहां पहुंचे महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी और कुमार विश्वास
Gorakhpur News - हरनही क्षेत्र के गाजर वंशमन गांव में स्वामी कैलाशानंद गिरी और कवि कुमार विश्वास ने यज्ञोपवीत संस्कार में भाग लिया। आचार्य पवन त्रिपाठी के निवास पर बटुकों को आशीर्वाद दिया गया। इस अवसर पर कई प्रमुख...

हरनही। हरनही क्षेत्र के गाजर वंशमन गांव में गुरुवार को शाम लगभग 6 बजे निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी के साथ कवि कुमार विश्वास पहुंचे। उन्होंने मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी के पैतृक निवास पर पहुंच कर बटुकों को आशीर्वाद दिया। आचार्य महामंडलेश्वर का पुष्प वर्षा करते हुए वैदिक मंत्रों के साथ स्वागत किया। आचार्य पवन त्रिपाठी के आमंत्रण पर उनके भांजे श्रीकर शुक्ल और बड़े भाई राकेश त्रिपाठी के पुत्र युगांक के यज्ञोपवीत संस्कार में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला, पूर्व सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सिंगापुर लक्ष्मी नारायण मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य बजरंगबली शुक्ला, सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ला जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी विधायक राजेश त्रिपाठी, महेंद्र पाल सिंह, कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, देवेन्द्र प्रताप सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, उद्योगपति मोहित कंबोज समेत कई शख्सियतों ने पहुंच कर उन्हें आशीर्वाद दिया।
इस दौरान गोरखपुर आकाशवाणी दूरदर्शन के कलाकारों बृजकिशोर उर्फ गुलाब त्रिपाठी, गौतम मिश्रा, आरती अरोरा, चेता सिंह, नीरज बांवरा आदि ने मनमोहक सुगम संगीत गायन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।