100 करोड़ वसूली का मिलेगा इनाम, विकास को मिलेंगे 210 करोड़
Gorakhpur News - गोरखपुर नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में संपत्ति कर की रिकॉर्ड वसूली की है, जिसमें 101 करोड़ रुपये एकत्रित किए गए। निगम को शासन से 210 करोड़ रुपये की सहायता मिलेगी। पिछले दो वर्षों में संपत्ति कर...

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में संपत्ति कर के 100 करोड़ रुपये से अधिक के रिकॉर्ड वसूली का इनाम शासन से मिलेगा। निगम को विभिन्न विकास परियोजनाओं में विभिन्न वार्डों के विकास के लिए शासन की ओर से करीब 210 करोड़ रुपये मिलेंगे। पिछले दो साल के दौरान संपत्ति कर वसूली के मामले में नगर निगम ने करीब दोगुने की बढ़ोतरी की है। किराया वसूली और जीआईएस सर्वे के बाद बढ़े संपत्ति कर की वजह से निगम की आय बढ़ी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए शासन की ओर से नगर निगम गोरखपुर के लिए 90 करोड़ रुपये कर वसूली का लक्ष्य दिया गया था। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर निगम के अधिकारियों ने 101 करोड़ रुपये वसूली कर रिकॉर्ड बनाया था।
नगर आयुक्त ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में शासन की ओर से विभिन्न परियोजनाओं में करीब 210 करोड़ रुपये मिलेंगे। इसमें सीएम-ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट स्कीम (अर्बन), मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना और 16वां वित्त शामिल है।
लक्ष्य से अधिक की हुई वसूली
वित्तीय वर्ष 2022-23 में नगर निगम ने 50 करोड़ रुपये का संपत्ति कर वसूला था। जो वित्तीय वर्ष 2023-25 में बढ़कर 72 करोड़ रुपये हो गया था। वहीं, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए शासन ने कर वसूली के लक्ष्य को बढ़ाकर 90 करोड़ रुपये कर दिया था, जिससे आगे बढ़ते हुए नगर निगम ने 101 करोड़ रुपये वसूली की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।