Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़गोंडाMinister Kirtivardhan Singh Urges Nitin Gadkari for Gonda-Ayodhya Highway Widening

अयोध्या हाईवे के चौड़ीकरण को कीर्तिवर्धन ने लिखा पत्र

केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने गोंडा-अयोध्या हाईवे को फोरलेन बनाने की मांग की है। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर, इस मार्ग पर वाहनों के बढ़ते दबाव और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाThu, 22 Aug 2024 06:26 PM
share Share

गोण्डा, संवाददाता। गोंडा-अयोध्या हाईवे के चौड़ीकरण के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने पत्र लिखा है। कीर्तिवर्धन सिंह ने इस पत्र को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया। इसमें उन्होंने अयोध्या हाईवे को फोरलेन बनाने की मांग की है। केंद्रीय विदेश और पर्यावरण राज्यमंत्री ने पत्र में लिखा है कि गोंडा-अयोध्या हाईवे वाहनों के अत्यधिक दबाव के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन नितिन गडकरी को लिखे पत्र में उन्होंने इस मार्ग पर वाहनों के बढ़ते दबाव और दुर्घटनाओं का जिक्र करते हुए इसे फोरलेन मार्ग में परिवर्तित करने की आवश्यकता बताई है। गोंडा से अयोध्या तक 50. किमी लंबी यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग 330 के तौर पर जाना जाता है। यह सड़क बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर को अयोध्या समेत बस्ती गोरखपुर हाईवे से जोड़ती है। अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी यह सड़क बेहद महत्वपूर्ण हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें