Notification Icon

गोण्डा: बछईपुर में आग से चार लोगों की गृहस्थी राख हुई

धानेपुर। बछईपुर गांव में बुधवार को लगी आग से 4 लोगों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव व हल्का लेखपाल ने गांव का दौरा कर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया है। वहीं...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाWed, 1 April 2020 04:19 PM
share Share

धानेपुर। बछईपुर गांव में बुधवार को लगी आग से 4 लोगों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई। जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव व हल्का लेखपाल ने गांव का दौरा कर आग से हुए नुकसान का जायजा लिया है। वहीं ग्राम प्रधान ने पीड़ित परिवारों को खाने-पीने की सामग्री मुहैया कराई है। ग्राम पंचायत बछईपुर में रहने वाले कुछ लोग गांव से बाहर ही एक सड़क के किनारे फूस का घर बनाकर रह रहे थे। बताया जाता है कि अचानक खाना बनाते समय लगी आग से अगल बगल में स्थित चार लोगों की गृहस्थी खाक हो गई। ग्राम प्रधान विनोद कुमार सिंह ने बताया गांव के ही देवता दीन ,जगराम, जग प्रसाद व राम कुमार की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवारों के तन पर केवल कपड़े ही बचे हंै। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को खाने पीने का सामान उपलब्ध करा दिया गया है। हल्का लेखपाल ने बताया कि मौके पर जाकर आग से हुए नुकसान का का जायजा लिया गया है पूरी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें