LDC Public School Honors Top 10th and 12th Grade Students in Abdulpur पुरस्कार से नवाजे गए एलडीसी पब्लिक स्कूल के टॉपर, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsLDC Public School Honors Top 10th and 12th Grade Students in Abdulpur

पुरस्कार से नवाजे गए एलडीसी पब्लिक स्कूल के टॉपर

Gangapar News - सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अब्दालपुर स्थित एलडीसी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को 10वीं एवं

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारFri, 16 May 2025 06:40 PM
share Share
Follow Us on
पुरस्कार से नवाजे गए एलडीसी पब्लिक स्कूल के टॉपर

क्षेत्र के अब्दालपुर स्थित एलडीसी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। छात्र छात्राओं की सफलता पर शिक्षकों ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यार्थियों को सम्मानित किया। हाई स्कूल के विमलेश प्रजापति ने 91.4% अंक प्राप्त कर कक्षा 10 में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अविका सिंह ने 91.2% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं अक्षिता तिवारी ने 90.6% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के छात्र विभव यादव ने अंग्रेजी में 94 अंक प्राप्त कर विषय विशेषज्ञ का पुरस्कार प्राप्त किया। सेजल एवं शिवांग तिवारी ने हिंदी में 94 अंक प्राप्त किया।

विमलेश प्रजापति ने गणित में 90 अंक प्राप्त कर विषय विशेषज्ञ पुरस्कार से नवाजा गया। शिवांग पटेल ने साइंस में 93 अंक प्राप्त किया और अविका सिंह ने सामाजिक विज्ञान में 95 अंक, अक्षिता तिवारी ने कंप्यूटर में 99 अंक प्राप्त करके पुरस्कार प्राप्त किया। सौम्या मिश्रा ने 91.8% अंक प्राप्त कर इंटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। समृद्धि राव ने 91% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया और आदित्य कुमार ने 88.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान वर्ग में छात्रा समृद्धि राव ने रसायन विज्ञान में 99 अंक प्राप्त कर विषय विशेषज्ञ का पुरस्कार प्राप्त किया। मयंक सोनी ने जीव विज्ञान में 88 अंक प्राप्त किया। अवनी ने भौतिक विज्ञान में 94 अंक प्राप्त किया। इसी प्रकार अंग्रेजी विषय में विद्यालय की छात्रा सौम्या मिश्रा और अंकित यादव ने 95 अंक प्राप्त किया। सौम्या मिश्रा ने हिंदी में 91 अंक प्राप्त किया और आदित्य कुमार ने गणित में 87 अंक प्राप्त किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।