धार्मिक स्थलों पर बुनियादी सुविधाओं से बढ़ेंगे श्रद्धालु : पर्यटन मंत्री
Firozabad News - उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने 1.11 करोड़ की लागत से भदान में बालाजी मंदिर के पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण का लोकार्पण किया। साथ ही, 1.40 करोड़ की लागत से महाकालेश्वर...

सिरसागंज के नजदीक ग्राम भदान में उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने 1.11 करोड की लागत से बालाजी मंदिर भदान में हुए पर्यटन विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। भदान को एक और सौगात देते हुए 1.40 करोड की लागत से होने वाले महाकालेश्वर मंदिर के पर्यटन विकास और सौन्दर्यीकरण विकास कार्य की परियोजना का शिलान्यास किया। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में धार्मिक पर्यटन को बढावा मिल रहा है। सनातन संस्कृति को संरक्षित करते हुए उत्तर प्रदेश तेजी से आगे बढ रहा है। जिले में तेजी से विकास कार्य हो रहे है। रोड कनैक्टिवटी से आवागमन बेहतर हुआ है। जनपद में कई स्थलों को पर्यटन स्थल घोषित करने से पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। पर्यटन विभाग का उद्देश्य है कि इन धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं के लिये बुनियादी सुविधायें सुलभ करा अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। उन्होनें बताया कि कार्यदायी संस्था तय करते हुए सभी निर्माण कार्यों में समयबद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिये गये है। महाकालेश्वर मंदिर का पर्यटन विकास होने से इसका लाभ स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं को प्राप्त होने लगेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।