Youth Shot in Chest in Chhoti Jarari Serious Condition Police Investigation Ongoing घर के बाहर बैठे युवक के सीने में मारी गोली, हालत गंभीर , Etah Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsEtah NewsYouth Shot in Chest in Chhoti Jarari Serious Condition Police Investigation Ongoing

घर के बाहर बैठे युवक के सीने में मारी गोली, हालत गंभीर

Etah News - जैथरा के गांव छोटी जरारी में एक युवक को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से आगरा रेफर किया गया। पुलिस को मामले की तहरीर का इंतजार है और लोग इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाTue, 29 April 2025 12:52 AM
share Share
Follow Us on
घर के बाहर बैठे युवक के सीने  में मारी गोली, हालत गंभीर

जैथरा। गांव छोटी जरारी में घर के बाहर बैठे युवक को गोली मार दी। सीने में गोली लगने से युवक गंभीर घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया। हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। मामले में पुलिस को तहरीर का इंतजार है। गोली लगने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं है। थाना जैथरा के गांव छोटी जरारी निवासी सनी यादव उर्फ अनमोल पुत्र कृपाल सिंह रविवार रात को घर के बाहर बैठा हुआ था। अचानक से गोली चलने की आवाज आई। गोली चलने पर घरवालें घर से बाहर आए। अनमोल के सीने में गोली लगी हुई थी। युवक खून से लपथप पड़ा हुआ मिला। परिवारीजन घबरा गए और आनन-फानन में स्वास्थ्य केन्द्र जैथरा लेकर पहुंचे। हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घरवालों के अनुसार अनमोल घर के बाहर बैठे हुए थे। अज्ञात हमलावरों ने फायर कर दिया। सीने में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हालत में सुधार न देखते हुए मेडिकल कॉलेज से घायल को आगरा रेफर कर दिया। मामले की जानकारी पर पुलिस मिली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायल को परिवारीजन आगरा ले गए। गोली लगने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं है। एसएचओ शंभूनाथ सिंह का कहना है कि युवक को गोली लगने की सूचना है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले में जानकारी की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।