Mass Kalash Yatra for Surya Narayan Mahayagna in Ramapur Village महायज्ञ के लिए 5151 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsMass Kalash Yatra for Surya Narayan Mahayagna in Ramapur Village

महायज्ञ के लिए 5151 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

महायज्ञ के लिए 5151 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायTue, 29 April 2025 04:45 AM
share Share
Follow Us on
महायज्ञ के लिए 5151 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

सूर्यगढ़ा, एक प्रतिनिधि। प्रखंड के एनएच 80 किनारे स्थित रामपुर गांव के बड़ा तालाब पर निर्मित मंदिर में भगवान सूर्य की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 28 अप्रैल से 7 मई तक होने वाले सूर्यनारायण महायज्ञ के अवसर पर सोमवार को 5151 कन्याओं ने कलश यात्रा निकाली। मानो रामपुर के ग्रामीणों के सहयोग से होने वाले इस महायज्ञ के लिए कलश यात्रा में सैकड़ों ग्रामीण तथाअन्य लोग शामिल हुए। आरंभ में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान सूर्य व अन्य देवी देवताओं की पूजा अयोध्या से आए पंडित विवेक पाठक वेदमूर्ति की अगुवाई में 41 पुरोहितों तथा प्रो. महीपाल पांडेय की व्यवस्था में तालाब के किनारे की गई। पूर्व विधायक फूलैना सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, लोजपा नेता रविशंकर प्रसाद सिंह अशोक, जद यू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल, हिमांशु कुमार, पूर्व मुखिया रामानुज शर्मा, कुंदन कुमार, पूर्व सरपंच अविनाश कुमार, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रामविलास सिंह, पूर्व प्राचार्य डॉ. विद्यासागर सिंह, गोविंद बाबा के चटिया वाल्मीकि सिंह, रामबली सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग थे। तालाब से कलश भरने एवं परिक्रमा के बाद एनएच 80 से होते हुए कलश यात्रा में शामिल कन्याएं, महिलाएं, पुरूष और युवक मानो, गोविंदपुर, रामपुर आदि गांवों के बाद मंडप में कलश को रखा। ये लोग झंडे, बैनर आदि के साथ थे और नारे लगा रहे थे। मानो गांव में शर्बत की व्यवस्था थी और पुष्प वर्षा कलश यात्रा में शामिल लोगों पर की गई। थानाध्यक्ष भगवान राम की अगुवाई में पुलिस के जवान यातायात व्यवस्था का कार्य देख रहे थे। डीजे, हाथी, घोड़े और भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान आदि देवी देवताओं की झांकी भी निकाली गई थी। एनएच 80 पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। गाड़ियों को जाम से निकाला जा रहा था। महायज्ञ आयोजन समिति और छठ पूजा समिति के सदस्यों के अनुसार 28 से महायज्ञ शुरू होगा तथा भव्य मंडप, प्रतिमा निर्माण, प्रवचन स्थल, झूले, खेल तमाशे के लिए हाई स्कूल के मैदान में तैयारी की गई है। वृंदावन की कथावाचिका कात्याचार्या का प्रवचन मंगलवार की रात से होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।