Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़एटाIncrease in Dengue and Malaria Cases Due to Continuous Rainfall

एक डेंगू-तीन मलेरिया पॉजिटिव मिले, स्वास्थ्य टीम पहुंची

लगातार बारिश के कारण संचारी रोगों में बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को मेडिकल कॉलेज में डेंगू और मलेरिया पॉजिटिव मरीज भर्ती हुए। शहबाजपुर और सदरपुर के निवासियों में मलेरिया और डेंगू की पुष्टि हुई है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, एटाThu, 19 Sep 2024 01:46 PM
share Share

लगातार हो रही बारिश से संचारी रोग बढ़ने की रफ्तार जारी है। गुरुवार को भी एक-एक डेंगू और मलेरिया पॉजिटिव मेडिकल कालेज के मेडिसिन वार्ड में भर्ती हुए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीम को जांच में दो मलेरिया पॉजिटिव निकले हैं। गुरुवार को शहबाजपुर निवासी 60 वर्षीय नरेन्द्र सिंह पुत्र फतेह सिंह को मेडिसिन ओपीडी से डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर वार्ड में भर्ती कराया गया है। सदरपुर निवासी 47 वर्षीय जालिम सिंह पुत्र सोरन सिंह को मलेरिया पॉजिटिव निकलने पर वार्ड में भर्ती कराया गया है। वार्ड में भर्ती जालिम सिंह ने बताया कि वह नोएडा प्राइवेट नौकरी करते हैं। वहां तीन-चार दिन बुखार आया। चिकित्सक ने उपचार लेने पर भी बुखार नहीं उतरा। इसके बाद गांव आकर मेडिकल कालेज इमरजेंसी में तीन दिन पूर्व भर्ती हुए। जहां प्राथमिक उपचार देने के साथ ही जांच कराई गई। जांच में वह मलेरिया पॉजिटिव आए है। इसके अलावा उनको सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि गुरुवार को स्वास्थ्य टीमों को गांव में जांच करने के दौरान दो मलेरिया पॉजिटिव मिले है। जहां पर टीम ने निरोधात्मक कार्रवाई की है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब तक 23 मलेरिया पॉजिटिव और 17 डेंगू पॉजिटिव जिले में उपचार ले चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम निरंतर ग्रामीण क्षेत्र में पॉजिटिव निकलने वाले मरीजों के आसपास निरोधात्मक गतिविधियां आयोजित कर रही हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें